By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News To NationNews To NationNews To Nation
  • भारत
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
    • देश-समाज
    • राज्य
      • दिल्ली NCR
      • पंजाब
      • यूपी
      • राजस्थान
  • विविध
    • विविध विषय
    • भारत की बात
    • धर्म संस्कृति
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • कटाक्ष
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
    • वेब स्टोरीज
  • सोशल
    • सोशल ट्रेंड
    • रिपोर्ट
  • बिजनेस
  • अंतरराष्ट्रीय
    • दुनिया
  • हास्य-व्यंग्य-कटाक्ष
    • कटाक्ष
Reading: 21 साल बाद पकड़ा गया आरिफ, 14 साल की लड़की पर फेंका था तेजाब
Share
Notification Show More
News To NationNews To Nation
  • भारत
    • देश-समाज
    • राज्य
  • राजनीति
    • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
  • मनोरंजन
    • वेब स्टोरीज
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
  • विविध
    • विविध विषय
    • धर्म संस्कृति
    • भारत की बात
    • बिजनेस
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • सोशल
Follow US
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विविध
  • सोशल
© 2023 Saffron Sleuth Media. All Rights Reserved.

Home » 21 साल बाद पकड़ा गया आरिफ, 14 साल की लड़की पर फेंका था तेजाब

रिपोर्ट

21 साल बाद पकड़ा गया आरिफ, 14 साल की लड़की पर फेंका था तेजाब

NTN Staff
2 years ago
3 Min Read
Share
SHARE

2002 में 14 साल की एक लड़की पर एसिड अटैक करने के मामले में अलीगढ़ पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है। आगरा में नौकरी करने के दौरान उसने यूपी पुलिस के अधिकारी राजीव कृष्ण को अपनी आपबीती सुनाई थी। उनसे हौसला मिलने के बाद जनवरी 2023 में इस हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। केस अलीगढ़ ट्रांसफर किया गया और 27 अक्टूबर को आरिफ पकड़ा गया।

तेजाब हमला झेलने वाली यह पीड़िता करीब दो दशक तक अपने परिवार के दबाव में चुप रही थी। दरअसल, आरिफ उसकी बहन का देवर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना सितंबर 2002 की है। तब पीड़िता की उम्र 14 साल थी। वह अपनी बहन के ससुराल गई हुई थी। यहाँ बहन के देवर आरिफ ने उस पर तेजाब फेंक दिया था।

इस हमले में पीड़िता के चेहरे के साथ शरीर के कई अंग बुरी तरफ से झुलस गए थे। लम्बे समय तक चले इलाज के बाद पीड़िता को बचाया जा सका था। तब घर-परिवार और रिश्तेदारों के दबाव में इस मामले में केस दर्ज नहीं हो पाया था।

2014 में पीड़िता की आगरा के शीरोज हैंग आउट कैफे में नौकरी लग गई। यह कैफे एसिड अटैक पीड़िताओं को नौकरियों में प्राथमिकता देता है। दिसंबर 2022 में इस कैफे में आगरा जोन पुलिस के ADG आईपीएस राजीव कृष्ण का आना हुआ। एसिड पीड़िताओं से मुलाकात के दौरान राजीव कृष्ण की जानकारी में 21 साल पहले अलीगढ़ में घटी ये घटना आई। उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसी क्रम में जनवरी 2023 को ADG के निर्देश पर आगरा के एत्माद्दौला थाने में आरिफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

फिर केस अलीगढ़ ट्रांसफर किया गया। अलीगढ़ के रोरावर थाने से इस केस की जाँच करवाई गई। केस IPC की धारा 326- A (तेज़ाब से गंभीर हानि पहुँचाने की कोशिश) के तहत दर्ज हुआ था। आखिरकार 27 अक्टूबर को आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। अलीगढ़ पुलिस के DSP अभय कुमार पांडेय ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। अब 35 साल की हो चुकी पीड़िता ने खुद को 21 साल बाद मिले न्याय पर ख़ुशी जताई है।

Source

Copy
सुप्रीम कोर्ट की रोक, फिर भी ताजमहल में नमाज पढ़ने की कोशिश
5 साल की हिंदू बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया शावेज, रेप कर हुआ फरार
मुस्लिम परिवार को दीवाली मनाते देख सलमान खान को लगी आग, Video से फैलाई घृणा
नूहं में कुआँ पूजन के लिए जा रही थी महिलाएँ, मदरसे से ‘बच्चों’ ने फेंके पत्थर
असम की महिला बॉक्सर का नाइजीरिया में अपहरण, गई थीं सोशल मीडिया वाले दोस्त से मिलने
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जो इंजीनियरिंग छात्रा की मौत के जिम्मेदार उनका हिसाब कर रही UP पुलिस, एक को मार गिराया
Next Article ‘मर गया m…d, सती होने से गाँ% फट रही?’: बॉयफ्रेंड की मौत, गर्लफ्रेंड को गाली दे रहे इस्लामी कट्टरपंथी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News To Nation

Latest Stories

अभी अभी: शौक में डूबा देश, वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन
भारत
LPG Gas Cylinder Price Update: अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी होगी? जानें पूरी जानकारी…
भारत
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बंद रहेंगे बैंक? जाने कहा-कहा छुट्टी
राजनीति
लॉन्च किया Mother Dairy ने नया दूध, जाने क्या है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री…
बिजनेस
पर्सनल लोन लेने वालों के लिए आई बड़ी खबर, RBI ने जारी किया नया नियम
बिजनेस
इस बजट में मिलेगा EV को फायदा, इन चीजों पर होगा फोकस
बिजनेस
आज सस्ता हुआ सोना-चांदी? जाने क्या हो गया अब भाव
बिजनेस
IND VS AFG तीसरा T20 हुआ बड़ा दिलचस्प, सुपर ओवर से निकला रिजल्ट….
विविध

You Might Also Like

पति को छोड़ अबिल अब्राहम के साथ लिव-इन रहने लगी सौमिनी दास, दोनों जल कर मरे

By NTN Staff
रिपोर्ट

शमी को एक्ट्रेस ने किया ‘निकाह’ के लिए प्रपोज, नेटीजन्स बोले- वो कोलकाता की लड़कियों से दूर रहेंगे

By NTN Staff
रिपोर्ट

हीरोइन रश्मिका मंदाना के बाद अब सचिन तेंदुलकर की बेटी बनी डीपफेक का शिकार

By NTN Staff
रिपोर्ट

फ्रेंच किताबें, अंग्रेजी सिनेमा… ‘लाल कॉटेज’ का लाल ऐसे बन गया हिंदुत्व का सबसे बड़ा नायक

By NTN Staff
रिपोर्ट
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.

contact@newstonation.com

Policies

  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Follow US
© Saffron Sleuth Media .All Rights Reserved.
  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?