By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News To NationNews To NationNews To Nation
  • भारत
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
    • देश-समाज
    • राज्य
      • दिल्ली NCR
      • पंजाब
      • यूपी
      • राजस्थान
  • विविध
    • विविध विषय
    • भारत की बात
    • धर्म संस्कृति
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • कटाक्ष
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
    • वेब स्टोरीज
  • सोशल
    • सोशल ट्रेंड
    • रिपोर्ट
  • बिजनेस
  • अंतरराष्ट्रीय
    • दुनिया
  • हास्य-व्यंग्य-कटाक्ष
    • कटाक्ष
Reading: भारत को इस्लामी देशों के समूह में शामिल करने के लिए बेचैन थीं इंदिरा गाँधी: सिख राजदूत को हटा कर मुस्लिम तक को भेजा, लेकिन OIC ने पाकिस्तान को चुना
Share
Notification Show More
News To NationNews To Nation
  • भारत
    • देश-समाज
    • राज्य
  • राजनीति
    • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
  • मनोरंजन
    • वेब स्टोरीज
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
  • विविध
    • विविध विषय
    • धर्म संस्कृति
    • भारत की बात
    • बिजनेस
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • सोशल
Follow US
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विविध
  • सोशल
© 2023 Saffron Sleuth Media. All Rights Reserved.

Home » भारत को इस्लामी देशों के समूह में शामिल करने के लिए बेचैन थीं इंदिरा गाँधी: सिख राजदूत को हटा कर मुस्लिम तक को भेजा, लेकिन OIC ने पाकिस्तान को चुना

राजनीति

भारत को इस्लामी देशों के समूह में शामिल करने के लिए बेचैन थीं इंदिरा गाँधी: सिख राजदूत को हटा कर मुस्लिम तक को भेजा, लेकिन OIC ने पाकिस्तान को चुना

NTN Staff
2 years ago
6 Min Read
Share
SHARE

Contents
  • क्या है OIC
  • क्या हुआ था भारत के साथ

G20 शिखर सम्मेलन की सफल अध्यक्षता के बाद वैश्विक स्तर पर पर भारत की एक अलग ही छवि बनकर सामने आई है। दुनियाभर के दिग्गज नेता भारत और पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। यही नहीं, भारत को G7 में शामिल करने की चर्चा हो रही है। लेकिन, एक वक्त स्थिति ऐसी भी थी कि भारत इस्लामी देशों के संगठन में शामिल होना चाहता था।

दरअसल, साल 1969 में इस्लामिक देशों ने ‘ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (OIC)’ नामक अपना एक संगठन बनाने का फैसला किया था। इसमें शामिल होने के लिए कई देशों में होड़ मची हुई थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस होड़ में भारत भी शामिल था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने औपचारिक तौर पर इस संगठन में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, पाकिस्तान के विरोध के बाद भारत इस्लामिक देशों के संगठन का हिस्सा नहीं बन पाया था।

एक दौर वह था जब भारत इस्लामिक देशों के संगठन में शामिल होना चाहता था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का एक दौर ऐसा भी आया जब OIC ने खुद भारत को ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में आमंत्रित किया था। इसके बाद तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गई थीं।

यही नहीं, अब OIC में सबसे अधिक दबदबा रखने वाले सऊदी अरब के साथ प्रधानमंत्री वन-टू-वन मीटिंग कर रहे हैं। G20 के बाद सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान बिन अब्दुलअजीज अल साउद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें दोनों देशों के बीच ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। इसके तहत समुद्र के नीचे बिजली ट्रांसमिशन लाइन डालकर भारत और सऊदी अरब के बीच पावर ग्रिड बनाया जाएगा।

क्या है OIC

साल 1969 में मुस्लिम देशों ने अपना स्वयं का अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने का फैसला लिया था। इस संगठन को लेकर कहा गया था कि यह मुस्लिम देशों की आवाज उठाएगा। इसे ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉन्फ्रेंस नाम दिया गया था। हालाँकि, बाद में साल 2011 में इसका नाम बदलकर ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन यानी इस्लामिक सहयोग संगठन रख दिया गया है। यह संगठन 57 इस्लामिक देशों का संगठन है। इस्लाम के खिलाफ होने वाली किसी भी छोटी सी छोटी गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाता है।

क्या हुआ था भारत के साथ

वापस साल 1969 में लौटें तो इस्लामिक देशों के संगठन बनने की पहली बैठक मोरक्को में हुई थी। इसलिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने मोरक्को में भारत के राजदूत गुरबचन सिंह को बातचीत करने का नेतृत्व सौंपा था। पूर्व विदेश सचिव जेएन दीक्षित लिखते हैं कि जैसे ही इंदिरा गाँधी को एहसास हुआ कि इस्लामी देशों की बैठक में बातचीत करने में सिख को भेजना एक गलती है, उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए फकरूद्दीन अली अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मोरक्को भेज दिया। लेकिन, यह प्रतिनिधिमंडल मोरक्को नहीं पहुँच पाया।

वास्तव में इंदिरा गाँधी खुद इस्लामिक देशों के संगठन में शामिल होने के लिए खुद को धर्मनिरपेक्ष दिखाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने एक सिख को हटाकर मुस्लिम को भेजने का फैसला किया था। यदि OIC चार्टर की शुरुआती पंक्तियों को देखें तो पता चलता है कि इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाला भारत इस्लामिक देशों के साथ ‘उठने-बैठने’ को कितना अधिक बेताब था। दरअसल, चार्टर की शुरुआत में ही लिखा था, “अल्लाह के नाम पर, सबसे दयालु हम इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देश हैं। एकता और भाईचारे के इस्लामी मूल्यों के हिसाब से चलने और दुनिया में इस्लाम की भूमिका को पुनर्जीवित करने हेतु प्रयास करने के लिए दृढ़ निश्चय करते हैं।”

अब सवाल यह है कि जब भारत OIC का सदस्य बन इस्लाम का काम करने को बेताब था फिर सदस्य कैसे नहीं बन पाया। दरअसल, तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति याह्या खान को जब पता चला कि भारत OIC में शामिल होने जा रहा है, तो वह भड़क गए और बीमारी का बहाना बनाकर मोरक्को से जाने की धमकी दे दी। पाकिस्तान की धमकी के बाद इस्लामिक देशों के पास एक ही विकल्प था – या तो भारत या फिर पाकिस्तान।

फिर क्या था, इस्लामिक देशों ने इस्लाम के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान को OIC का सदस्य बना दिया। बात यहीं तक खत्म हो जाती तो शायद अच्छा होता। लेकिन, इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान से माफी माँगी और फिर हर बात का दोष भारत पर मढ़ दिया। खासतौर से भारतीय राजदूत पर जो कि एक सिख थे। यही नहीं, भारत को चालाक, धोखेबाज कहते हुए प्रतिनिधिमंडल को बैठक में जाने से भी रोक दिया।

Source

Copy
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बंद रहेंगे बैंक? जाने कहा-कहा छुट्टी
TATA Punch EV SUV हुई लॉन्च, इस दिन शुरू हो जाएगी डिलीवरी…
31 जनवरी से पहले करा लें ये काम, वरना हो जाएगा नुकसान
भारत में लॉन्च हुआ 22 हजार का दमदार फोन, फीचर्स देख भूल जाएंगे Vivo-Oppo….
Reliance Jio Republic Day Offer ने मचा दिया तहलका, JIO दे रहा है इस प्लान में दमदार ऑफर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ज़ुबैर ने अब अमृतांशु गुप्ता को इस्लामी कट्टरपंथियों के सामने झोंका
Next Article एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया, विराट कोहली के 13000 रन पूरे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News To Nation

Latest Stories

अभी अभी: शौक में डूबा देश, वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन
भारत
LPG Gas Cylinder Price Update: अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी होगी? जानें पूरी जानकारी…
भारत
लॉन्च किया Mother Dairy ने नया दूध, जाने क्या है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री…
बिजनेस
पर्सनल लोन लेने वालों के लिए आई बड़ी खबर, RBI ने जारी किया नया नियम
बिजनेस
इस बजट में मिलेगा EV को फायदा, इन चीजों पर होगा फोकस
बिजनेस
आज सस्ता हुआ सोना-चांदी? जाने क्या हो गया अब भाव
बिजनेस
IND VS AFG तीसरा T20 हुआ बड़ा दिलचस्प, सुपर ओवर से निकला रिजल्ट….
विविध
सहारा निवेशकों को लेकर आई बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बड़ी अपडेट
बिजनेस

You Might Also Like

Sony ने लॉन्च किया दमदार Audio Buds, देखे फीचर्स और कीमत

By Singh Avinash
Technology राजनीति

Realme ने लांच किया धांसू 5G स्मार्टफोन, 8GB RAM और DSLR कैमरा की जबरदस्त क्वालिटी, जाने…

By Singh Avinash
Technology राजनीति

2024 में इस दिन हो रहा iPhone 16 लॉन्च, जारी हुआ नया अपडेट..

By Singh Avinash
Technology राजनीति

TATA NANO Electric Car: Tata नैनो का नया अवतार देख,मारुति जैसी कंपनी के छूट गए पसीने…

By Singh Avinash
बिजनेस राजनीति
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.

contact@newstonation.com

Policies

  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Follow US
© Saffron Sleuth Media .All Rights Reserved.
  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?