By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News To NationNews To NationNews To Nation
  • भारत
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
    • देश-समाज
    • राज्य
      • दिल्ली NCR
      • पंजाब
      • यूपी
      • राजस्थान
  • विविध
    • विविध विषय
    • भारत की बात
    • धर्म संस्कृति
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • कटाक्ष
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
    • वेब स्टोरीज
  • सोशल
    • सोशल ट्रेंड
    • रिपोर्ट
  • बिजनेस
  • अंतरराष्ट्रीय
    • दुनिया
  • हास्य-व्यंग्य-कटाक्ष
    • कटाक्ष
Reading: 49 बार दुबई से लॉगिन, 50 बार अडानी के खिलाफ सवाल: IT मंत्रालय ने संसद की एथिक्स कमिटी को बताया, महुआ मोइत्रा बोलीं – पूछताछ से पहले पढ़ लीजिए मेरी चिट्ठी
Share
Notification Show More
News To NationNews To Nation
  • भारत
    • देश-समाज
    • राज्य
  • राजनीति
    • राजनीति
    • रिपोर्ट
    • राष्ट्रीय सुरक्षा
  • मनोरंजन
    • वेब स्टोरीज
    • बॉलीवुड TV ख़बरें
  • विविध
    • विविध विषय
    • धर्म संस्कृति
    • भारत की बात
    • बिजनेस
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • सोशल
Follow US
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विविध
  • सोशल
© 2023 Saffron Sleuth Media. All Rights Reserved.

Home » 49 बार दुबई से लॉगिन, 50 बार अडानी के खिलाफ सवाल: IT मंत्रालय ने संसद की एथिक्स कमिटी को बताया, महुआ मोइत्रा बोलीं – पूछताछ से पहले पढ़ लीजिए मेरी चिट्ठी

राजनीति

49 बार दुबई से लॉगिन, 50 बार अडानी के खिलाफ सवाल: IT मंत्रालय ने संसद की एथिक्स कमिटी को बताया, महुआ मोइत्रा बोलीं – पूछताछ से पहले पढ़ लीजिए मेरी चिट्ठी

NTN Staff
2 years ago
6 Min Read
Share
SHARE

तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल दुबई से कम से कम 49 बार हुआ है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्यिगिकी मंत्रालय (IT Ministry) ने यह जानकारी महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने के आरोपों की जाँच कर रही संसदीय आचार समिति को दी है। यह खुलासा अंग्रेजी समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने किया है।

#CashForQuery Row

The IT ministry has sent a report to the ethics panel confirming that Mahua Moitra’s MP login was accessed 49 times from Dubai.

Watch as @madhavgk and @roypranesh bring us more details.@Swatij14 | @anchoramitaw pic.twitter.com/gkJr71Nvhk

— TIMES NOW (@TimesNow) November 1, 2023

महुआ मोइत्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने दुबई में रहने वाले कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से महँगे गिफ्ट और पैसे लेकर संसद में अडानी समूह के विरुद्ध प्रश्न पूछे। उन पर यह भी आरोप है कि प्रश्न पूछने के लिए उन्होंने अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्शन हीरानंदानी के साथ साझा किए। दर्शन ने उनका उपयोग दुबई में बैठ कर महुआ के माध्यम से संसद में प्रश्न उठाने के लिए किया।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिख कर बताया था कि महुआ मोइत्रा ने पैसे लेकर संसद में अडानी समूह को निशाना बनाने के लिए प्रश्न पूछती हैं। उन्होंने इन आरोपों की जाँच की माँग की थी। निशिकांत ने बताया था कि उन्हें यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत देहाद्राई ने दी है जो कि महुआ के ‘पूर्व प्रेमी’ हैं। उन्होंने दुबई से प्रश्न पूछे जाने को सुरक्षा खतरा बताया था।

जब संसद का mail id या member portal किसी सांसद को मिलता है तो हम NIC के साथ एक करार करते हैं,जिसका पहला ही बिंदु यह है कि इस mail id,password को गोपनीय रखा जाएगा किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा । मैंने तो सोच समझकर इस करार पर हस्ताक्षर किया । डिग्री वाली ने पढ़ा कि नहीं या चंद…

— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 27, 2023

सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले में देश के केन्द्रीय रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र लिखा था और जाँच की माँग की थी। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके इस पत्र का जवाब देते हुए उनसे कहा था कि NIC (संसद के पोर्टल का रखरखाव करने वाली सरकारी एजेंसी) इस बात का पता लगाएगी।

संसद की आचार समिति ने भी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इस मामले में जानकारी माँगी थी। अब उसने आचार समिति को सूचित किया है कि महुआ मोइत्रा के संसद के आईडी से दुबई में बैठ कर कम से कम 49 बार लॉगिन किया गया। गौरतलब है कि लॉगिन की यह संख्या उनके द्वारा संसद में अडानी समूह पर पूछे गए प्रश्नों की संख्या से मेल खाती है। निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा द्वारा हाल ही में पूछे गए 61 प्रश्नों में से 50 प्रश्न अडानी समूह से जुड़े हुए थे। दुबई से लॉगिन 49 बार हुआ है।

दर्शन हीरानंदानी ने स्वयं एक पत्र जारी करके कहा था कि महुआ मोइत्रा उनसे महँगे गिफ्ट की माँग करती थीं। दर्शन ने यह भी बताया था कि उनके पास महुआ के संसद पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड थे जिसका इस्तेमाल उन्होंने अडानी समूह के विरुद्ध प्रश्न पूछने में किया।

महुआ मोइत्रा ने एक अंग्रेजी समाचार टीवी चैनल से बात करते हुए स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी संसद की लॉगिन आईडी दर्शन हीरानंदानी को दी। महुआ ने बताया था कि दर्शन के कर्मचारी सवालों को टाइप करके उनसे पढ़ने को कहते थे और वह आनन-फानन में उसे पढ़ कर अपने फ़ोन पर आई OTP दे देती थीं जो कि सवाल पूछने के लिए आवश्यक थी।

सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बाद संसद की आचार समिति ने उन्हें और वकील जय अनंत देहाद्राई को 26 अक्टूबर, 2023 को बुलाया था। इसमें उन्होंने मौखिक सबूत समिति के सामने पेश किए थे। समिति ने महुआ को भी 31 अक्टूबर, 2023 को पेश होने को कहा था। हालाँकि, महुआ ने 5 नवम्बर से पहले पेश होने से मना कर दिया था। इसके पश्चात आचार समिति ने उन्हें 2 नवम्बर को पेश होने को कहा था।

वहीं महुआ मोइत्रा ने अब 2 नवम्बर को आचार समिति के समक्ष पेश होने से पहले माँग कर दी है कि उन्हें दर्शन हीरानंदानी से पूछताछ करने का मौका दिया जाए। उन्होंने वकील देहाद्राई से पूछताछ करने की माँग भी आचार समिति के सामने रखी है।

Since Ethics Committee deemed it fit to release my summons to the media I think it is important I too release my letter to the Committee before my “hearing” tomorrow. pic.twitter.com/A8MwFRsImk

— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) November 1, 2023

इस बात पर उन्होंने आचार समिति को एक पत्र लिखा है और उसे ‘X’ (पहले ट्विटर) पर भी साझा किया है। महुआ ने यह भी माँग की है दर्शन से यह पूछा जाए कि उन्होंने कब और कितने का गिफ्ट महुआ को दिया और इसकी एक लिस्ट बनाई जाए।



Source

Copy
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बंद रहेंगे बैंक? जाने कहा-कहा छुट्टी
TATA Punch EV SUV हुई लॉन्च, इस दिन शुरू हो जाएगी डिलीवरी…
31 जनवरी से पहले करा लें ये काम, वरना हो जाएगा नुकसान
भारत में लॉन्च हुआ 22 हजार का दमदार फोन, फीचर्स देख भूल जाएंगे Vivo-Oppo….
Reliance Jio Republic Day Offer ने मचा दिया तहलका, JIO दे रहा है इस प्लान में दमदार ऑफर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बेजुबान कुत्ते के साथ सेक्स या मर्दाना ताकत को लेकर सवाल?
Next Article जफरुल इस्लाम ने कतर में पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा पर दिखाई घृणा, DMC के हैं पूर्व अध्यक्ष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News To Nation

Latest Stories

अभी अभी: शौक में डूबा देश, वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन
भारत
LPG Gas Cylinder Price Update: अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत कितनी होगी? जानें पूरी जानकारी…
भारत
लॉन्च किया Mother Dairy ने नया दूध, जाने क्या है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री…
बिजनेस
पर्सनल लोन लेने वालों के लिए आई बड़ी खबर, RBI ने जारी किया नया नियम
बिजनेस
इस बजट में मिलेगा EV को फायदा, इन चीजों पर होगा फोकस
बिजनेस
आज सस्ता हुआ सोना-चांदी? जाने क्या हो गया अब भाव
बिजनेस
IND VS AFG तीसरा T20 हुआ बड़ा दिलचस्प, सुपर ओवर से निकला रिजल्ट….
विविध
सहारा निवेशकों को लेकर आई बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बड़ी अपडेट
बिजनेस

You Might Also Like

Sony ने लॉन्च किया दमदार Audio Buds, देखे फीचर्स और कीमत

By NTN Staff
Technology राजनीति

Realme ने लांच किया धांसू 5G स्मार्टफोन, 8GB RAM और DSLR कैमरा की जबरदस्त क्वालिटी, जाने…

By NTN Staff
Technology राजनीति

2024 में इस दिन हो रहा iPhone 16 लॉन्च, जारी हुआ नया अपडेट..

By NTN Staff
Technology राजनीति

TATA NANO Electric Car: Tata नैनो का नया अवतार देख,मारुति जैसी कंपनी के छूट गए पसीने…

By NTN Staff
बिजनेस राजनीति
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.
NewstoNation.com is a leading digital news media platform, established in 2016, dedicated to delivering credible, fast, and people-centric journalism in the digital era. From breaking news and current affairs to automobile, technology, entertainment, and lifestyle, we bring stories that inform, inspire, and influence.

contact@newstonation.com

Policies

  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Follow US
© Saffron Sleuth Media .All Rights Reserved.
  • हमारे बारे में
  • सारी हिन्दी ख़बरें
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?